फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में श्रमिक की मौत, रायबरेली में पैतृक गांव शव पहुंचा, परिजनों ने किया हंगामा

Bhupendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 04:10 PM IST

हरियाणा के पलवल में मजदूरी कर रहे एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शनिवार को उसका शव रायबरेली में पैतृक गांव पहुंचा। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और अंतिम संस्कार कराया गया। जगतपुर थाना क्षेत्र के उदयराज का पुरवा मजरे हरपुर हल्ला निवासी पवन कुमार (32) पुत्र राजाराम पलवल स्थित एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार 27 मई को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार रात शव गांव पहुंचा तो शनिवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार रोककर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के पिता राजाराम और माता राजपति ने बहू व उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर थाना प्रभारी पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली समझाइश और पत्नी व साले के खिलाफ नामजद तहरीर दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। पवन की शादी करीब छह वर्ष पूर्व प्रतापगढ़ जिले की सोनी के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें