बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर के नीम डबहा मे बुधवार की शाम तेज गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। विजय कुमार वर्मा घर के बाहर आकर पानी में भीगने लगा। इसी दौरान तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन गंभीर रूप से घायल विजय वर्मा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंडिका ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।