आसपुर देवसरा क्षेत्र के चिलावां गांव के नजदीक चिलंवा संपर्क मार्ग के बीचो-बीच सड़क पर अज्ञात 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर शव देखकर सूचना आसपुर देवसरा पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई शव को कब्जे में लेकर पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया चिलंवा गांव में अज्ञात युवक का शव मिला है मामले की जांच की जा रही है।