भट्ठा संचालक मोनू सिंह की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग जुट गए और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और खुलेआम उनका एनकाउंटर करने की मांग की। ग्रामीणों को समझाने में पुलिस अधिकारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।