पहलगाम में सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के बलिदानी हवलदार प्रेमचंद्र पांडेय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर किया गया। विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल समेत हजारों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कंधा भी दिया। राज्यसभा सासंद प्रमोद तिवारी और रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी संवेदना प्रकट की और परिवार को ढांढस बंधाया। लीलापुर, के चमरूपुर शुक्लान के रहने वाले प्रेमचंद्र जम्मू कश्मीर में तैनात थे। सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी।