पौराणिक शिव मंदिर बाबा बेलखरनाथ धाम में मलमास के तीसरे सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय रहा। भक्तों ने विधि-विधान से बाबा का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया।