फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जब मंच से ही रोने लगे सांसद संगमलाल- बोले, क्या केवल क्षत्रिय बन सकते हैं सांसद, तेली हूं इसलिए हो रहा मेरा विरोध

प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि प्रतापगढ़ में क्या सिर्फ क्षत्रियों को ही सांसद बनने का अधिकार है। क्या तेली यहां से सांसद नहीं बन सकता। तेली समाज का होने के कारण मेरा विरोध हो रहा है। प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता मंच से भाषण देते समय अचानक रोने लगे। उनका दर्द छलक उठा। उन्होने कहा कि क्या तेली होने के कारण उन्हें सांसद बनने का हक नहीं है। राजाओं के गढ़ में क्या सिर्फ क्षत्रिय ही सांसद बन सकते हैं। तेली होने के कारण उनका विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें