फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म के बाद मनगढ़ में झूमते नाचते लोग, राधे-राधे से गुंजायमान हुआ वातावरण

भक्तिधाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को भी नंदोत्सव की धूम रही। बधाई का गायन हुआ और खिलौने लुटाए गए। मंदिर में हुई मंगला आरती के बाद सुबह नंदोत्सव शुरू हुआ। बड़ी संख्या में सत्संगी नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...हाथी दिए घोड़ा दिए और दिए पालकी... के उद्घोष के मध्य मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर राधे राधे के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान होता रहा। ब्रह्मांड नायक भगवान श्रीकृष्ण का भक्तिधाम मनगढ़ समेत क्षेत्र के सभी मंदिरों में रात 12 बजते ही जन्मोत्सव आरंभ हो गया। भक्तिधाम मनगढ़ में जगदगुरु कृपालु परिषद की अध्यक्ष जगदगुरु कृपालु महराज की बेटियां डाॅ. विशाखा त्रिपाठी, डाॅ. श्यामा त्रिपाठी व डाॅ. श्यामा त्रिपाठी ने ठाकुरजी के श्रीविग्रह का पंचामृत से महाभिषेक किया। इसके बाद 56 भोग के साथ बधाई गायन हुआ। भक्तिधाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिर की सतरंगी छटा भक्तों को आकर्षित करती रही। मंदिर ट्रस्ट के सचिव हिरण्यमय चटर्जी हीरू, जनसंपर्क अधिकारी राजीव तनेजा, अंशुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें