पीलीभीत जिले में जाति विशेष पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रविवार को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नखाशा में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बाल्मीकि समाज के लोग एकत्र होकर चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि मिस्टर पीलीभीत नाम से सोशल मीडिया पेज चलाने वाले युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।