फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भगौतीपुर देवी मंदिर पर कब्जे को लेकर हंगामा, दो थानों की पुलिस तैनात

मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 04:02 PM IST

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर स्थित देवी मंदिर को लेकर विवाद एक बार फिर बढ़ गया। बताया गया कि मंदिर का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मंगलवार को कई संतों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान समर्थकों की भीड़ जुटने से मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल मंदिर परिसर में एहतियातन दोनों थानों की पुलिस तैनात है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें