पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने गांव अकबरगंज स्थित गीता पेट्रोल पंप के समीप चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित टैबलेट अल्प्राजोलम, दो कार, 54550 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, आठ एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह, ओमकार मिश्रा और फुरकान के रूप में हुई है।