पीलीभीत में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर स्कूली बच्चों ने शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में मानव श्रृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। यातायात नियमों के पालन की सीख और इन्हें अपनाने पर जोर दिया। परिवहन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम संजय कुमार सिंह ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी ली। मानव श्रृंखला में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।