फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीलीभीत में छात्रा इरम बी बनीं एक दिन की डीएम, फरियादियों की सुनीं शिकायतें

पीलीभीत में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को राम लुभाई महिला महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा इरम बी को एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया। छात्रा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। प्राथमिकता से निस्तारण का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया। जन सुनवाई में एक दिन की डीएम ने दस फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र ने छात्रा का स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास हो रहे हैं। पुलिस और प्रोबेशन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और स्वाबलंबन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को छात्रा को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें