फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: छात्रा ने पूछा- सर डीएम बनना है, कैसे और कितनी पढ़ाई करें, जिलाधिकारी ने दिया ये जवाब

पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने पहुंची बरहा के कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने डीएम से पूछा कि सर मुझे डीएम बनना है। कैसे और कितनी पढ़ाई करें। छात्रा के सवाल पर डीएम मुस्कुराए और उसके सवाल का जवाब दिया। कहा कि पहले तो लक्ष्य तय कर लें कि सिविल सेवा की तैयारी करनी है। इसके लिए पढ़ाई का समय तय कर लें। उन्होंने कहा कि सभी को अलग सेक्टर में जाना होता है। कोई डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और किसी को वकील बनना है। इसलिए जिस क्षेत्र में जाने की रुचि हो उसी के अनुसार तैयारी करें। डीएम ने कहा कि अपने शिक्षक से मार्गदर्शन लेते रहें। जिलाधिकारी से अन्य छात्राओं ने भी सवाल पूछे। डीएम ने सभी का जवाब दिया। छात्राओं का मुंह मीठा कराकर मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। छात्राओं के साथ शिक्षक संतोष खरे ने भी डीएम से मुलाकात की। विद्यालय में बन रही ड्रोन लैब के बारे में बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें