फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पहले घुसी कार, बाद में टकराई रोडवेज बस, चालक समेत पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 17 Dec 2025 01:45 PM IST

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में सड़क पर खराब खड़े ट्रक से रोडवेज बस पीछे से टकरा गई। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक और एक सवारी को मामूली चोट आई। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। हादसा मंगलवार रात में कोहरे के कारण हुआ। जानकारी के मुताबिक रात में करीब 12:00 गन्ने से भरा ट्रक पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर पिपरिया कॉलोनी मोड़ के पास खराब हो गया था। रात में ही एक कार पीछे से ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग को चोट लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात करीब दो बजे पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस भी खड़े ट्रक में जा घुसी। बस पूरनपुर की ओर से आ रही थी। बस में चालक, परिचालक व सवारी सहित पांच लोग मौजूद थे। इसमें चालक ब्रह्म पुत्र अंगन लाल निवासी चिन्नोर थाना बरखेड़ा, सवारी आयुष शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी पीलीभीत को मामूली चोटे आई थी। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें