पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में शारदा की बाढ़ का पानी शनिवार को हजारा समेत कई अन्य गांवों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। गांवों के रास्तें पानी में डूब गए हैं। जरूरत का सामान लाने को लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने रास्तों के किनारे गहराई वाले स्थानों पर लाल झंडे लगाए गए हैं। उधर, वनबसा बैराज से शारदा नदी में शनिवार को भी पानी रिलीज किया गया।