फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन, बीसलपुर में सवर्ण वर्ग के लोगों ने निकाला जुलूस

पीलीभीत के बीसलपुर में सवर्ण वर्ग के लोगों ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के काफी लोग बुधवार को सुबह 10 बजे युवा विकास मंच कार्यालय में जुटे। उसके बाद ये लोग युवा विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय में लोगों ने नए नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नए नियमों को तत्काल वापस कराने की मांग की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश मिश्रा, रोहित तिवारी, शुभांशु सक्सेना, शिवम मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, बलराम सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, मदुरेश तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह ,अमरपाल सिंह ,कल्याण सिंह ,शिवकेश शर्मा , धर्मवीर सिंह, अरुण तिवारी, अनिल मिश्रा, रवि शर्मा आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें