पीलीभीत की उजमा प्यार की खातिर उर्मिला बन गई। उसने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी भागीरथ के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। बरेली में एक आचार्य ने दोनों का विवाह कराया। इससे पूर्व दोनों ने अपने बालिग होने का प्रमाण दिया। उजमा उर्फ उर्मिला और भागीरथ दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच बीते दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने साथ-साथ जीने और मरने की कसमें खा लीं, लेकिन उनकी मोहब्बत में महजब की दीवार आड़े आ गई।