फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में पंचायत उपचुनाव, सिमरोली के मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार

पीलीभीत जिले में बिलसंडा ब्लॉक के एक प्रधान, अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में तीन बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। सुबह सात बजे के पहले से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिमरोली के प्रधान के रिक्त पद के मतदान में वोट डालने को मतदात केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी। महिलाएं, बुजुर्गों सभी में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं जिले में रिक्त 32 ग्राम पंचायत सदस्यों में कई स्थानों पर मतदान कराया जा रहा है। कुछ पंचायत सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें