पीलीभीत में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। दोपहर में तेज धूप के कारण पोलिंग बूथों पर भीड़ कम हुई तो तीन बजे के बाद धूप कम होने पर मतदाताओं की कतार फिर लगने लगे। मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। उत्तराखंड की सीमा से लगे जोशी कॉलोनी के बूथ पर अमर उजाला की टीम पहुंची और यहां के मतदाताओं से उनके मुद्दे जाने। देखिए अमर उजाला संवाददाता शशांक मिश्र की रिपोर्ट...