फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में शान-ओ-शौकत से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी, मौलानाओं ने कीं तकरीरें

पीलीभीत में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर शहर के हशमत नगर से रविवार देर रात जुलूस-ए-मोहम्मदी परंपरागत तरीके से निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। हशमत नगर में आस्तान-ए-हशमतिया से सज्जादानशीन मौलाना जरताब रजा खां की रहनुमाई में जुलूस निकाला गया। जुलूस हशमतनगर से शुरू होकर बेलो वाले चौराहा, कमल्ले चौराहा, छोटी मार्केट, शाहजी मियां मजार, जामा मस्जिद, चौक बाजार,सुनहरी मस्जिद चौराहा, फीलखाना पंजाबियान,जाटो वाला चौराहा होता हुआ सोमवार सुबह वापस हशमत नगर में आकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान कई जगह तकरीरें की गईं। जिसमें मौलानाओं ने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने को कहा। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अफसर खासा अलर्ट दिखे। एएसपी विक्रम दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल नरेश त्यागी समेत अफसर निगाह बनाए रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें