फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में पटाखों की चिंगारी से लगी गोदाम में आग, लाखों का सामान जलकर राख

पीलीभीत में बृहस्पतिवार की रात लोग दिवाली के उल्लास में डूबे थे। आतिशबाजी हो रही थी। इसी समय पटाखे की चिंगारी मोहल्ला खकरा स्थित हर्षित अग्निहोत्री के गोदाम में गिरी और आग पकड़ ली। गोदाम में भारी मात्रा में खाद्य उत्पाद व अन्य सामान रखा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों की सूचना गोदाम मालिक पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई। आग को बुझाने के प्रयास शुरू हुए। दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें