फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में जमीन से प्रकट हुए 'भगवान', खोदाई के दौरान मिली पीली धातु की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक खेत में खोदाई के दौरान पीली धातु की भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने मूर्ति की पूजा शुरू कर दी है। पुरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पूरब दिशा की ओर देवी स्थान है। देवी स्थान के पास जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर बोरिंग का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक बोरिंग होने के स्थान पर जमीन से भगवान विष्णु की पीली धातु की मूर्ति मिली। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मूर्ति की धुलाई कर उसी जगह पर रख दिया। आस पड़ोस के गांवों के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने मूर्ति की पूजा अर्चना शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें