पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबर पतिपुरा निवासी जगदीश कुमार (24) पुत्र गोकुल प्रसाद अपनी पत्नी की बहन खुशबू 30 वर्ष पत्नी प्रदीप कुमार के साथ रुद्रपुर जा रहे थे। पतरसिया पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रही घोड़ा बग्गी उनकी बाइक टकरा गई। इससे जगदीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।