फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में असम हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, युवक की मौत, 12 घायल

मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 04:25 PM IST

पीलीभीत में असम हाईवे पर पूरनपूर से करीब तीन किलोमीटर पहले एक निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में लखीमपुर खीरी के दुधवा निवासी युवक की मौत हो गई। बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए यात्री भी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। इनमें सिंगाही के पंकज, निघासन निवासी रमेश, शिशुपाल निवासी दुधवा, कृष्णा, आरती व अंजली आदि शामिल हैं। पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें