पीलीभीत में टनकपुर हाईवे स्थित सूचना विभाग कार्यालय में रविवार की रात चोरों ने नकब लगा दिया। चोर वहां से मोटरपंप और दो कंप्यूटर चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। त्योहार की छुट्टी के कारण सूचना विभाग कार्यालय बंद था। ऐसे में चोरों ने इसका फायदा उठा लिया। सोमवार को सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे तो देखा कि दो कंप्यूटर गायब थे। नल के पास लगा मोटर भी नहीं था। पीछे की दीवार में नकब लगा हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।