फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूरनपुर में हत्या करने को जंगल में बांधे गए पांच गोवंशीय पशु, लोगों ने कराया मुक्त

Thu, 05 Sep 2024 07:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में पेड़ों से पांच गोवंशीय पशु बंधे मिले। इसकी जानकारी पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पशुओं को बंधन मुक्त कराया। बताया गया कि मांस बिक्री करने वाले लोगों ने गांव ढक्काचांट के समीप जंगल में पांच छुट्टा पशुओं को बांधा था। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी किसी ने नहीं दी गई। वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें