पीलीभीत जनपद में बाघ और तेंदुए की दहशत के बीच अब सियार का आतंक बढ़ गया है। पूरनपुर क्षेत्र के बाद शनिवार सुबह जहानाबाद क्षेत्र के सुस्वार और पंसौली गांवों में आबादी के निकट पहुंचे सियार ने आठ लोगों को घायल कर दिया। घायलों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।