फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत के बरखेड़ा में एथेनॉल प्लांट के विरोध में उतरे व्यापारी, बोले- प्लांट लगने से होगा प्रदूषण

पीलीभीत के बरखेड़ा में बजाज चीनी मिल में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को ब्लॉक परिसर में इसको लेकर व्यापारियों ने बैठक की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि प्लांट लगने से तीन-तीन किलोमीटर का एरिया प्रदूषित होगा। मक्खी, मच्छर एवं बदबू से लोगों के जनजीवन पर प्रभाव पड़ेगा। व्यापार मंडल एवं चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल एवं पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित प्लांट लगाने के लिए हम लोगों को कोई जानकारी नहीं दी गई। क्षेत्र के आसपास की जनता को कोई सूचना नहीं दी गई। एथेनॉल प्लांट लगने से बदबूदार जहरीली गैस से जनजीवन प्रभावित होगा। यह प्लांट यहां नहीं लगने दिया जाएगा। बजाज पावर एनर्जी प्लांट के कोयला ढुलान से भी यहां के लोग काफी परेशान हैं। कोयले की राख के प्रदूषण से यहां के लोग परेशान रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें