पांच वर्ष 11 माह बाद बृहस्पतिवार को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर लालकुआं-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन दौड़ी तो यात्रियों के चेहरे खिल गए। यात्रियों ने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से पीलीभीत पहुंची ट्रेन की फोटो खींची और ट्रेन के साथ सेल्फी ली। पूरनपुर, गोला, लखीमपुर, सीतापुर और अन्य स्थानों के यात्री ट्रेन में सवार हो गए। सभी के चेहरों पर आसान और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलने की खुशी थी। बता दें कि आमान परिवर्तन की वजह से 30 मई 2018 को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड मेगा ब्लॉक लिया गया था। काम पूरा होने के बाद 31 अप्रैल को इस रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण किया गया। ट्रायल के तौर पर मालगाड़ी संचालित की गईं। रेलवे ने लालकुंआ-हावडा समर स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया।