फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चलते स्कूटर में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे मां-बेटे

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Aug 2025 04:30 PM IST

पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में गजरौला मार्ग पर शिव शक्ति धाम कॉलोनी के सामने सोमवार सुबह एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। स्कूटी पर मां-बेटे सवार थे। धुआं निकलता देख महिला ने तुरंत स्कूटर रोक दिया और दोनों उससे उतर गए। कुछ ही पलों में स्कूटर आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी सरिता देवी पत्नी बापू कुमार सोमवार को सुबह लगभग सात बजे स्कूटर से अपने पुत्र अभय कुमार को नगर के एसआरएम इंटर कॉलेज में छोड़ने जा रही थीं। अभय इस कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। रास्ते में गजरौला-बीसलपुर मार्ग पर शिव शक्ति धाम कॉलोनी के सामने स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सरिता ने तुरंत स्कूटर रोक दिया और बेटे के साथ दूर जाकर खड़ी हो गईं। इससे दोनों बाल-बाल बचे। इस बीच मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्कूटर में लगी आग बुझाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें