फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गन्ना राज्यमंत्री ने पीलीभीत के चावला चौराहे पर की ‘चाय पर चर्चा’, आमजन की शिकायतें सुनी

पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने मंगलवार को शहर के चावला चौराहे पर चाय पर चर्चा की। इसमें आमजन की शिकायतें सुनी। विकास कार्यों पर सुझाव भी मांगा। गन्ना राज्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे चावला चौराहे पर पहुंचे। उन्हें देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। राहगीर भी रुक गए। कुछ सभासद और अन्य लोग भी आ गए। अलाव की आंच में हाथ सेंकने के साथ ही चाय पर चर्चा शुरू हुई। एक व्यक्ति ने शहर की सड़कों की दशा पर सवाल उठाया। बैंक की ओर से परेशान किए जाने की शिकायत भी हुई। इस पर राज्यमंत्री ने बैंक मैनेजर का नम्बर मांगा। कहा कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। राज्यमंत्री ने मौजूद लोगों से कहा कि शहर और जिले के विकास की जितनी जिम्मेदारी उनकी है। उतनी ही आप सब की भी है। विकास कार्यों के लिए अपना सुझाव दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें