फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में युवक ने मुनाफे के चक्कर में ऑनलाइन ट्रेडिंग में गंवाए 55 लाख रुपये

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के गांव बगनेरा-बगनेरी निवासी अरविंद कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग में 55 लाख रुपये गंवा बैठे। उन पर करीब 45 लाख रुपये कर्ज हो गया। परिवार की स्थिति डांवाडोल हो गई है। बुधवार को अरविंद ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। अरविंद ने बताया कि वह सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश किए। बाद में बेहतरी की उम्मीद में फंसकर बैंक और रिश्तेदारों से 45 लाख रुपये का कर्ज लिया और ट्रेडिंग में लगा दिया। बाजार की चाल ने उनकी ज़िंदगी उलट दी। कुछ ही महीनों में सारे रुपये डूब गए। अरविंद ने सेबी के नियमों का हवाला देकर धनराशि वापस दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें