फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मां भारती के गूंजे जयकारे

पीलीभीत जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में सुबह नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। पुलिस लाइन परिसर में एसपी सुकीर्ति माधव ने तिरंगा फहराया। वहीं पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में डीएफओ मनीष सिंह ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। शहर के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें