पीलीभीत में बृहस्पतिवार को पांच मिमी बारिश के बाद शुक्रवार सुबह 6:30 बजे से फिर बरसात शुरू हो गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शहर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई है। मोहल्ला अशोक कालोनी, एकतानगर, निरंजनकुंज आदि मोहल्लों की बिजली भी सुबह सात बजे से गुल रही। लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हुए। पेयजल की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।