फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैत्री महोत्सव में दिखी भारत-नेपाल की संस्कृति की झलक, कलाकारों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 08:00 PM IST

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम के गांधी प्रेक्षागृह में शनिवार को दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का भव्य आगाज किया गया। पहले दिन कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति दी। महोत्सव में भारत-नेपाल की संस्कृति की झलक दिखी। मुंबई से पहुंची हिमानी कपूर व आकृति मेहरा ने अपनी प्रस्तुति से शमां बांध दिया। मैत्री महोत्सव का एसपी अविनाश पांडेय ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दोनों देशों की कला व संस्कृति का अद्भुत संगम दिखा। कार्यक्रमों में भारत नेपाल सांस्कृतिक मैत्री यात्रा, लोक नृत्य, व्यंजन व हस्तशिल्प प्रदर्शनी, भारत नेपाल फ्यूजन बैंड शो, पर्यटन व्यू क्लिक ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश के लोकरंग, भारत-नेपाल लोकप्रिय गायन की प्रस्तुति, सांस्कृतिक चित्र प्रदर्शनी, नृत्य नाटिका-रघनंदन, समुद्रमंथनम्, संस्कृतियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा भारत-नेपाली फ्यूजन बैण्ड शो, लोक नृत्य, व्यंजन एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी, हिन्दी,एवं नेपाली गायकों की प्रस्तुति, भारत-नेपाल परिधान प्रदर्शन शो, तराई सीमा जनपदों की सांस्कृतिक यात्रा महोत्सव का मुख्य आर्कषण रही। मैत्री महोत्सव में लोक गीत, नेपाली नृत्य बधाई, नेपाली नृत्य मगर, नृत्य नाटिका, लोक नृत्य राजस्थानी, ब्रजरास आदि नृत्यों की प्रस्तुति भी आयोजन में चार चांद लगाया। कार्यक्रम में मुंबई से पहुंची हिमानी कपूर व आकृति मेहरा ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को भाव-विभोर कर दिया। नेपाल राष्ट्र से आए कलाकारों ने नेपाली नृत्य मगर के साथ ही अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ केके सिंह, एडीएम एफआर ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें