फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: लोक गायिका सरिता तिवारी ने युवा कलाकारों को दिया संदेश, कहा- अपनी संस्कृति से जुड़े रहें

पीलीभीत के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में लोक गीतों से वाहवाही बटोरने वाली बनारस की लोक गायिका सरिता तिवारी ने 'अइसन जिला बा पीलीभीत' गीत के माध्यम से जिले के सभी प्रमुख स्थल का बखान किया। गोमती उद्गम स्थल, गौरीशंकर मंदिर, नेपाल की सीमा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ भी गीत में शामिल किए हैं। उनका यह गीत सुर्खियां बटोर रहा है। सरिता तिवारी ने शुक्रवार को अपनी प्रस्तुति दी थी। उन्होंने कई अन्य गीत भी सुनाए। अमर उजाला से बात में उन्होंने युवा कलाकारों को अपनी मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश देते हुए कहा कि कलाकारों को सभी का सम्मान करना चाहिए। अपनी लोक संस्कृति से जुड़ाव रखकर ही अपनी कला को निखारने का प्रयास करें। आप अपनी सभ्यता और लोक संस्कृति से जुड़े रहे। पीलीभीत में आकर काफी अच्छा लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें