फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: गैस रिसाव होने से रसोई में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतिपुरा में बृहस्पतिवार सुबह गैस सिलिंडर के पाइप से रिसाव के कारण आग लग गई। इस घटना में घर के चार लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई गई है। सुधा देवी रसोई घर में खाना बना रही थीं तभी आग लगी। उन्हें बचाने आए विपिन कुमार, विनीती देवी और शीतल देवी भी झुलस गए। डॉक्टर आजम ने बताया कि सुधा देवी और विपिन कुमार करीब 80 फीसदी झुलसे हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें