फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, लोगों ने मुल्क में भाईचारे की दुआ मांगी

मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 11:04 AM IST

पीलीभीत जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सात बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुख्य नमाज शहर में ईदगाह में सुबह 9:30 बजे अदा की गई। नमाज की इमामत करते हुए अमन-चैन व भाईचारे की दुआ कराई गई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क में भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कस्बा न्यूरिया में गर्मी को देखते हुए ईदगाह के वाहर छबील लगाकर नमाजियों के साथ साथ राहगीरों के लिए शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम नगर पंचायत चेयरमैन रिहाना वेगम के अलाबा समाजसेवी अनस हमीद के द्वारा किया गया। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कस्बा जहानाबाद में भी ईद उल अजहा की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर मुबारक बाद दी। बीसलपुर, रसियाखनपुर, अमरिया, माधोटांडा, बरखेड़ा, पूरनपुर, गजरौला आदि इलाकों में भी बकरीद पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें