पीलीभीत के नौगवां ओवरब्रिज के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह अचानक आया ड्रोन पंप की मशीन से टकरा गया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ड्रोन किसने उड़ाया था, इसका पता नहीं चला है।