पीलीभीत में गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि चार दिन तक आईसीयू में भर्ती रखने के नाम पर मरीज को देखने तक नहीं दिया। मंगलवार को रेफर करने के लिए मरीज को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की।