पीलीभीत के बीसलपुर ब्लॉक परिसर में स्थित एक सहायक विकास अधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को रुपये वापस करने को लेकर प्रधान और सचिव में काफी विवाद हुआ। इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि प्रधान ने दिव्यांग का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के एवज में सचिव को रुपये दिए थे। सचिव ने दिव्यांग का पंजीकरण नहीं कराया। इसके बाद प्रधान ने रुपये वापस मांगे तो विवाद हो गया।