पीलीभीत जिले में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर अप्सरा नदी पुल के पास तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर–ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा।