फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा शहर

पीलीभीत और बीसलपुर में शुक्रवार को निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना की। रथयात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। भगवान जगन्नाथ यात्रा में जयकारों से शहर की गलियां गूंज उठी। पीलीभीत शहर में शुक्रवार को चरक के कुएं पर पहले जगन्नाथ स्वामी की आरती की गई। जिसके बाद सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की गई। इसमें श्रीकृष्ण, रामदरबार, शिव आदि बाल स्वरूप बच्चों को सजाया गया। यात्रा चरक के कुंए से होकर बाजार के रास्ते चौक बाजार, मोतीराम चौराहा, रंगीलाल चौराहा, अग्रवाल सभा, सक्टूमल पाकड़ से होकर चरक के कुएं पर समाप्त हुई। इस बीच राधा कृष्ण के नृत्य, प्रेतों का तांडव व बाल स्वरूप राम दरबार पर श्रद्धालुओं ने जमकर पुष्पवर्षा की। बीसलपुर में रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें