पीलीभीत के बरखेड़ा में शनिवार देर रात ताजियों की गश्त के दौरान एक ही समुदाय के दोनों पक्षों में थाने के निकट मारपीट हो गई। यह देखकर जुलूस में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने बीचबचाव करना चाहा तो लोग पुलिस से भी भिड़ गए। धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। जिससे जुलूस में भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि कुछ समय बाद मामला शांत हो गया। जिसके बाद दोबारा ताजियां की गश्त कराई है। खास बात यह है कि थाने के निकट हुए इतने बड़े घटना क्रम से थाना प्रभारी पूरी तरह से अंजान रहे। उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया।