फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: बीसलपुर में भाकियू भानू गुट ने की पंचायत, एसडीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

Thu, 20 Aug 2026 04:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के बीसलपुर में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि किसानों की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को मंडी के किसान भवन में आयोजित पंचायत को संबोधित किया। कहा कि यूनियन के सभी कार्यकर्ता संगठित रहें , तभी उनकी मांगें पूरी हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को यदि समय रहते पूरा नहीं किया गया तो उनका संगठन प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल देगा। पंचायत में तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आदिल,गुलाम मोहम्मद, कुंवर पाल, तारावती, नंदराम ,सुआलाल, वेदवती और प्रताप कुमार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गोवल के लेखपाल की गतिविधियों की जांच कराने, छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थाई निस्तारण कराने, वंचित लोगों के राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास , स्वच्छ शौचालय बनवाने, गांव बेहटा के वंचित लोगों को बिजली के कनेक्शन दिलवाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने आदि मांगें शामिल की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें