फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, महिला गंभीर घायल

पीलीभीत में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपती और पुत्री कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसा हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया कस्बे के जश्न शादी हॉल के पास रविवार रात करीब आठ बजे हुआ। क्षेत्र के गांव बड़ापुरा निवासी शमशेर खां (45) अपनी पत्नी नसीम बेगम (40) और पुत्री कशिश (18) के साथ बरेली के अरसिया बोझ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। कार की टक्कर से शमशेर खां और कशिश की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें