फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, राष्ट्रीय हनुमान दल ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पीलीभीत के बिलसंडा में राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्क तिराहा पर पुतला फूंका। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा। भारतीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहा से कमल पार्क तक जमात-ए-इस्लामी संगठन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इसके बाद कमल पार्क पर उसका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अगर हिंदुओं की हत्या पर रोक नहीं लगी तो हनुमान दल, राष्ट्रीय योगी सेना और हिंदू संगठन पूरे प्रदेश एवं देश में उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें