पीलीभीत के गांव गजरौला में एक बाघ को कुत्ते ने दौड़ा दिया। यहां एक बाघ किसान की गाय को खेत में दबोच कर ले गया। जिसके बाद वो गन्ने के खेत में छुप गया। बाघ को खेत से निकालने की वन विभाग की तमाम कोशिश नाकामयाब हो गई। जिसके बाद एक किसान के पालतू कुत्ते ने बाघ को दूर तक खदेड़ दिया।