फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीलीभीत में 30 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का हाल, युवक ने हाथों से उखाड़ी

Tue, 17 Mar 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत जिले में निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। आए दिन वायरल हो रहे वीडियो लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं। शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइयां जाने वाले मार्ग के बाद अब थाना सेहरामऊ उत्तरी में गांव  गोरा तिराहे से केसरपुर तक बन रही सड़क का हाथ से उखड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीण वीडियो में दिख रही सड़क को गोरा से केसरपुर मार्ग बता रहे हैं। 

वहीं लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार पल्ला झाड़ने में जुटे हैं। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क को हाथ से उखड़ता दिख रहा है। सड़क का निर्माण 30 लाख से अधिक धनराशि से कराए जाने की बात कही जा रही है। जेई अरविंद कुमार का कहना है कि वीडियो उक्त सड़क का नहीं है। एक माह में जिले की चार सड़कों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। इनमें गजरौला से विधिपुर जाने वाली सड़क और शेरपुर मकरंदपुर से चन्दुइयां जाने वाली सड़क शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें